अहिरौली बाजार। कप्तानगंज-गोरखपुर रेल मार्ग पर अहिरौली क्षेत्र केमहुअवा खुर्द रेलवे क्रासिंग के पास मंगलवार को ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हो गई। ट्रेन कप्तानगंज की ओर से गोरखपुर की ओर जा रही थी।
मंगलवार को महुअवा खुर्द रेलवे क्रासिंग के समीप कप्तानगंज गोरखपुर रेल मार्ग पर ट्रेन की चपेट में आने से 65 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त कराने की पुलिस ने कोशिश की, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई। अहिरौली बाजार की पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ट्रेन की चपेट में आने से 45 भेड़े कटीं
कठकुईया। कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के कठकुइया रेलवे स्टेशन के पश्चिमी ढाले पर सवारी गाड़ी की चपेट में आने से 45 भेड़ें कट गईं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मंगलवार को पश्चिमी रेलवे ढाले पर शिवराजपुर टोले के समीप सुबह आठ बजे के करीब भेड़ों का झुंड ट्रैक पार कर रहा था। उसी दौरान गोरखपुर से थावे की ओर जाने वाली सीआरएस स्पेशल ट्रेन आ गई और भेड़ों का झुंड ट्रेन की चपेट में आ गया।