फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने फर्नीचर कारोबारी का घर खंगाला, लाखों का सामान पार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गदरपुर में परिजनों की गैर मौजूदगी का फायदा उठाकर चोरों ने फर्नीचर कारोबारी का घर खंगाल डाला। खिड़की के रास्ते घर में दाखिल हुए चोरों ने नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। सूचना मिलने पर सीओ और एसओ ने घटनास्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन

वार्ड नंबर चार निवासी फर्नीचर व्यापारी एवं व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष जावेद सैफी शनिवार सुबह अपने परिजनों के साथ रिश्तेदारी में जसपुर गए थे। रविवार सुबह उन्हें दुकान के ऊपर बने कमरे की खिड़की टूटी होने की सूचना मिली। घर पहुंचने पर जावेद को चोरी की घटना का पता चला। जावेद ने घटना की जानकारी पुलिस के साथ ही व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज सेतिया को दी। सूचना पर सीओ एमसी बिंजौला, एसओ ललित मोहन जोशी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और चोरी हुए सामान की जानकारी ली। जावेद ने बताया कि चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात, नकदी एवं अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। एसओ जोशी ने बताया कि घटना की जांच के लिए सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें