फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से विवाद के बाद युवक ने लगाई आग, मौत

Fri, 22 Mar 2019 11:03 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
burnt alive - फोटो : woman burnt alive
विज्ञापन
जटहां बाजार। थाना क्षेत्र के गांव चिरगोड़ा में गुरुवार को पत्नी से विवाद से क्षुब्ध युवक ने खुद को कमरे में बंद कर आग लगा ली। पत्नी के शोर मचाने पर पहुंचे लोगों ने दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुका था। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल गए। डॉक्टर ने गंभीर हालत देख गोरखपुर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को घरवालों ने अंतिम संस्कार कर दिया।

 

जटहां बाजार थाना क्षेत्र के गांव चिरगोड़ा में गुरुवार दोपहर जब सभी लोग होली मनाने में मशगूल थे। उसी दौरान गांव के ही रामेश्वर (30) शराब के नशे में धुत होकर पत्नी से कहासुनी करने लगा। उसने पत्नी के हाथ से दुधमुंहे को छीनकर उसे फेंकने की भी कोशिश की। इसके बाद अपने कमरे चला गया और अंदर से ताला बंद कर लिया।

विज्ञापन

 

थोड़ी देर बाद जब कमरे से धुआं निकलने लगा, तो पत्नी ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग जुट गए और कमरे का दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुका था। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।
 

गंभीर हालत देख डॉक्टर ने रामेश्वर को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर को रेफर कर दिया। गुरुवार देर शाम उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को युवक के शव का परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। एसओ मुहम्मद रासिद खां ने बताया कि मामला संज्ञान में है, तहरीर मिलती है, तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें