पैदल मार्च कर नगर के सुरक्षा का लिया जायजा
पडरौना। मंगलवार की देर रात सीओ सदर की अगुआई में पुलिस कर्मियों ने नगर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसमें सड़क पर बिना नंबर के वाहनों पर नंबर लगाने और बिना हेलमेट लगाए चालकों को हेलमेट पहनने की चेतावनी दी।
सीओ नितेश प्रताप सिंह की अगुवाई में कोतवाल विजय राज सिंह और अन्य पुलिस कर्मियों ने कोतवाली से धर्मशाला रोड, गुदरी बाजार, तिलक चौक, दरबार रोड, सुभाष चौक, कसया रोड, रामकोला रोड आदि जगहों पर पैदल मार्च कर सुरक्षा इंतजाम का जायजा लिया। इस दौरान सड़क के किनारे बिना नंबर वाहनों पर नंबर लगाने, वाहन चला रहे लोगों को हेलमेट लगाने और सड़कों के किनारे वाहनों को ठीक से खड़ा करने की चेतावनी दी। इस दौरान सीटी इंचार्ज यशवंत सिंह, चौकी इंजार्च विवेकानंद सिंह, हिमांशु सिंह, भारती यादव आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे।