कुशीनगर में फुटपाथ दुकान को हटाने की अपील करते विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी।
- फोटो : अमर उजाला
कसया। अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक स्थली कुशीनगर की विश्व फलक पर छवि और बेहतर साबित करने के लिए प्रशासन की ओर से लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में नया अभियान शनिवार को विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिषेक पांडेय की संयुक्त में अगुवाई में चलाया गया।
इन लोगों की तरफ से रामाभार स्तूप से लेकर एनएच-28 स्थित मुख्य गेट तक फुटपाथ को बिलकुल अतिक्रमण मुक्त करने के लिए दुकानदारों और ठेले व खोमचे वालों को अपने सामान हटाने के लिए हिदायत दी गई। हालांकि विधायक की ओर से कही गई बात को स्वीकार करते हुए दुकानदार दिखें।
मुख्य गेट से रामाभार स्तूप तक फुटपाथ पर अपने दुकानों के सामनों को रखकर आवागमन में अवरोध उत्पन्न करने वाले दुकानदारों से मिलकर प्रशासन ने उन्हें एक मोहलत अपनी आदत में सुधार लाने और इस तरह अतिक्रमण न करने के लिए बातचीत की है। आगे अब इस तरह के अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों समेत अन्य लोगों के खिलाफ प्रशासन की ओर से कड़ी कार्रवाई करते हुए फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिषेक पांडेय ने बताया कि इस मामले में दुकानदारों को अवगत कराया गया है कि आगे से फुटपाथ को खाली रखें। इसकी जल्द ही मानीटरिंग कर कुशीनगर के पूरे फुटपाथ को अतिक्रमण से मुक्त कराए जाने का काम किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि फुटपाथ पर ठेले व दुकान चलाने वाले दुकानदारों के लिए विकल्प की तलाश की जा रही है। इस दौरान ईओ प्रेमशंकर गुप्ता, दिव्येंदु मणि त्रिपाठी, रजनीश श्रीवास्तव, अमरनाथ मद्धेशिया, अनुपम पाठक, लेखपाल ब्रजेश मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।