फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने कार्य रोका, जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मस्जिद का स्वरूप बदलने को लेकर विवाद
विज्ञापन

फोटो है।
अमर उजाला ब्यूरो
खड्डा। नगर पंचायत खड्डा के वार्ड नंबर दो गांधी नगर में मस्जिद का छज्जा निकाले जाने को लेकर शनिवार को विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना मिलने पर पहुंचे हियुवा व भाजपा के पदाधिकारियों ने थाने में तहरीर देकर बिना अनुमति मस्जिद का स्वरूप बदलने व सड़क पर अतिक्रमण किए जाने का आरोप लगाया। मौके पर पहुंचे एसडीएम ने जांच पूरी होने तक निर्माण कार्य रोक दिया। इसके बाद लोग शांत हो गए।
इस वार्ड में लगभग बीस साल पहले मस्जिद का निर्माण हुआ था। लोग उसमें अपना धार्मिक क्रियाकलाप करते हैं। उस मस्जिद में कुछ निर्माण कार्य चल रहा है। इसी क्रम में छज्जा निकालने को लेकर खड्डा के भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र राव व हियुवा के नगर संयोयक उग्रसेन गुप्ता ने संयुक्तरूप से एतराज जताते हुए तहरीर दी। उन्होंने मस्जिद के जिम्मेदारों पर बिना अनुमति मस्जिद का स्वरूप बदलने व सड़क पर अतिक्रमण करने का आरोप लगाया। वहां कुछ देर के लिए विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई थी।
विज्ञापन

एसडीएम खड्डा अरविंद कुमार इंसपेक्टर खड्डा अनुज सिंह, एसआई राजेश फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। एसडीएम ने जांच होने तक किसी तरह के निर्माण पर रोक लगा दी है। जबकि मस्जिद पक्ष के लोगों का कहना है कि नियमानुसार ही कुछ निर्माण किए जा रहे हैं। इसे बेवजह तूल दिया जा रहा है।
विज्ञापन

इस संबंध में एसडीएम खड्डा अरविंद कुमार ने बताया कि मस्जिद को लेकर कुछ विवाद है। इसका निरीक्षण किया गया और जांच पूरी होने तक निर्माण पर रोक लगा दी गई है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें