फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुधवार की रात घर और दुकान में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक घर से बुधवार की रात चोरों ने आभूषण, नकदी व अन्य कीमती सामान चुरा लिया। इसी रात चोर जनपद मुख्यालय पर जिला एवं सत्र न्यायालय के सामने स्थित फोटो कॉपी की एक दुकान से कैमरा सहित अन्य सामान भी चुरा ले गए।
विज्ञापन

पकड़ियार बाजार प्रतिनिधि के अनुसार नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सौरहा बुुजुर्ग के नंदछपरा टोला निवासी करमुल्लाह अंसारी के घर से आभूषण और नकदी चोरी हो गए। करमुल्लाह ने बताया कि सुबह ताला टूटा देखकर चोरी की घटना की जानकारी हुई। इस संबंध में नेबुआ नौरंगिया थाने के एसओ राजेश सिंह का कहना था कि चोरी की जानकारी हुई है। मौके पर पुलिस भेजी गई है।
जानकीनगर प्रतिनिधि के अनुसार जिला मुख्यालय पर जिला एवं सत्र न्यायालय के सामने स्थित फोटो कॉपी की दुकान का ताला तोड़कर चोरी हुई है। रवींद्रनगर चौकी की पुलिस एक व्यक्ति को पकड़कर कोतवाली ले गई है। दुकान से दो कैमरा और 900 रुपये चोरी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें