फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य आरोपी फैजाबाद तथा उसका सहयोगी देवरिया जेल में बंद है

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। भारतीय स्टेट बैंक की पडरौना शाखा से बिहार के मधुबनी शाखा में 20 लाख रुपये कैश लेकर जा रहे वाहन से 18 जनवरी 2016 को हुई लूट के मामले में मुख्य आरोपी आद्या केवट व सुनील जायसवाल को बिहार पुलिस फैजाबाद व देवरिया जेल से रिमांड पर लेगी। उस समय इतनी काफी मात्रा में कैश की लूट के बाद दोनों प्रांतों की पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया था।
विज्ञापन

भारतीय स्टेट बैंक पडरौना से बिहार के मधुबनी शाखा के लिए 18 जनवरी 2016 को 20 लाख रुपये कैश वैन से भेजे जा रहे थे कि पडरौना कोतवाली क्षेत्र से सटे बिहार के धनहां थाना क्षेत्र में शमशेरवा गांव के पास पहले से घात लगाए बदमाशों ने लग्जरी वाहन से ओवरटेक कर असलहे के बल पर लूट लिया था। विरोध करने पर बदमाशों ने गार्ड को गोली मार दी थी। इतना ही नहीं बदमाशों ने राहगीरों की बाइक छीन ली थी और गार्ड की बंदूक लूटकर यूपी सीमा की तरफ भाग गए थे।
लूट की इस घटना से दोनों प्रदेशों की पुलिस बैकफुट पर आ गई थी। घटना के पर्दाफाश के लिए बिहार के बगहां, बेतिया, गोपालगंज, कुशीनगर, देवरिया, महराजगंज और गोरखपुर की पुलिस लगाई गई थी। बिहार पुलिस की तहकीकात में बदमाशों ने जिस वाहन का प्रयोग किया था, वह यूपी के निचलौल से चुराई गई थी। तहकीकात में यूपी के बदमाशों का नाम प्रकाश में आया था। इस घटना का मुख्य सरगना गोरखपुर निवासी आद्या केवट यूपी के फैजाबाद जेल में बंद है। इसका सहयोगी सुनील जायसवाल देवरिया जिला जेल में है।
विज्ञापन

इस बावत बिहार पुलिस के धनहां थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि एक आरोपी ने दो दिन पहले बेतिया कोर्ट में समर्पण कर दिया है। मुख्य आरोपी गोरखपुर निवासी आद्या केवट फैजाबाद व इसका सहयोगी सुनील जायसवाल देवरिया जेल में बंद है। इन दोनों को रिमांड पर लेने के लिए कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें