फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति सहित दस पर हत्या का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के जंगल जगदीशपुर में एक नवविवाहिता के मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने हत्या व दहेज उत्पीड़न की धाराओ में पति सहित 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामपुर जंगल निवासी सुदामा ने नेबुआ नौरंगिया पुलिस को तहरीर सौंपकर बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री लीलावती की शादी काफी दहेज व अन्य सामान देकर जंगल जगदीशपुर के टोला भोरे निवासी सुखल के पुत्र रामआधार उर्फ मुरारी से 11 अप्रैल 2016 को की थी। उनकी पुत्री के ससुराल वाले दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया करते थे, जिसकी चर्चा वह अक्सर फोन पर करती थी। सुदामा ने बताया कि बेटी की विदाई के लिए वह एक जून को ही उसके घर गए थे, जहां ससुराल के लोगों कुछ दिनों में विदाई करने का आश्वासन दिया था। लेकिन अगले ही दिन उनकी बेटी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मृतका के पति, सास, ससुर सहित छह ज्ञात व चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस संबंध में एसओ अनिल दुबे का कहना था कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें