फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष ने दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
पिकअप से कुचलने का आरोप
विज्ञापन

पडरौना। कोतवाली क्षेत्र के जंगल रामधाम विशुनपुरा में 29 अप्रैल को पिकअप से दबकर व्यक्ति की मौत के मामले में पीड़ित पक्ष ने बृहस्पतिवार को तहरीर दी। तहरीर में जमीन संबंधी मामले को लेकर पिकअप से कुचलकर मारने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

मृतक सुबाष के पुत्र अभिषेक ने तहरीर में बताया है कि गांव के उसके पिता के नाम से जमीन पट्टा हुई थी, जिस पर तत्कालीन एसडीएम ने पुलिस बल और राजस्व निरीक्षक व हलका लेखपाल की मौजूदगी में कब्जा दिलाया था। बाद में यह पट्टा निरस्त करने के लिए कुछ लोगों ने न्यायालय में मुकदमा दायर किया था। आरोप है कि उसे लेकर दूसरे पक्ष ने जमीन के विवाद को लेकर रात के करीब आठ बजे बाइक से घर आते समय उसके पिता पर पिकअप चढ़ाकर जान ले ली। शिकायकर्ता के मुताबिक आरोपियों में से एक पिकअप चालक भी है। उसने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें