एक्सईएन कार्यालय में चोरी
कसया। नगर के एनएच-28बी पर स्थित एक्सईएन विद्युत कार्यालय की खिड़की तोड़कर रविवार की रात चोरी हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। देर शाम तक विभाग की तरफ से तहरीर नहीं दी गई थी।
एक्सईएन चंद्रबली ने बताया कि ओटीएस (वन टाइम सेटलमेंट) के तहत सुबह करीब 10.15 बजे कार्यालय खुला तो चोरी की जानकारी हुई। कैशियर के कमरे में फाइलें बिखरी पड़ी थीं। करीब 10 से 15 हजार रुपये चोरी हुए हैं। वरिष्ठ लिपिक रिकॉर्ड की सूची तैयार कर रहे हैं। सोमवार को पुलिस को तहरीर दी जाएगी। रिकॉर्डों को इस तरह से फैलाया गया है कि उन्हें सहेजने में काफी परेशानी हो रही है। कोतवाल सुशील कुमार शुक्ल ने कहा कि मामला संज्ञान में है। जांच के लिए पुलिस गई थी। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।