फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्तकी के साथ अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
नर्तकी के साथ अभद्रता, रोकने पर बरातियों को पीटा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खड्डा। बारात में आई नर्तकी पर नीबू फेंकने और छींटाकशी का विरोध करने से नाराज लोगों ने लौट रहे बारातियों को रोक कर उनकी पिटाई कर दी और उनके वाहन का सीसा तोड़ दिया। पुलिस ने दो लोगों का शांति भंग में चालान किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात में खडडा थाना क्षेत्र के एक गांव से हनुमानगंज थाना क्षेत्र के बैरागीपट्टी गांव में बरात आई थी। बरातियों के मनोरंजन के लिए आर्केस्ट्रा की व्यवस्था थी। उसमें आसपास के गाव वाले भी पहुंचे थे। कुछ शरारती तत्वों ने नृत्य प्रोग्राम के दौरान नर्तकी पर नीबू फेंक कर उसे परेशान करने लगे। उनकी इन हरकतों का बरातियों ने विरोध शुरू किया तो वे नाराज हो गए और बरातियों को देख लेने की धमकी देने लगे। रात में जब बाराती लौट रहे थे तो भुजौली बाजार के पास सड़क पर अवरोधक रख कर उनके वाहनों को रोक लिया और मारपीट की गई। बरातियों के वाहनों के सीसे भी तोड़ दिए। किसी तरह बराती वहां से निकले। इसकी सूचना खड्डा पुलिस को दी गई। पुलिस ने अजहर और टाइगर नाम के युवकों को हिरासत में लेकर शांति भंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें