फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने खुद के शरीर में लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
मनोरोगी युवती ने आग लगाकर जान दी
विज्ञापन

रहसू बाजार। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव में मनोरोगी युवती ने बृहस्पतिवार की भोर में घर से कुछ दूरी पर खुद के शरीर में मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। चर्चा है कि युवती काफी दिनों से मनोरोगी थी। बृहस्पतिवार की भोर में लोगों ने देखा कि आबादी से कुछ दूरी पर झाड़ की ओर आग निकल रही थी। लोग उस ओर पहुंचे तो देखा कि वह पूरी तरह से झुलस गई थी। परिजनों के मुताबिक युवती का इलाज चल रहा था। युवती की मां भी मनोरोगी है। उसके पिता घर पर नहीं है। परिजनों ने युवती का अंतिम संस्कार कर दिया। जबकि पुलिस ने मामले की जानकारी से अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें