फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब तस्करों ने बदला ट्रेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुजुर्ग (कुशीनगर)। तू डाल - डाल ,मैं पांत- पांत की कहावत को शराब माफिया चरितार्थ कर रहे है। पुलिस की नजर से बचने के लिए शराब माफिया तमाम तरह का हथकंडा अपना रहे है। लग्जरी गाडियों में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर जिले की सीमा को पार कर बिहार में अवैध शराब की खेप पहुंचा रहे है। इसकी पुष्टि हाटा पुलिस की तरफ से की गई कार्रवाई से हो रही है।
विज्ञापन

30 मई को सुकरौली चौकी पर काफी मात्रा में शराब से भरी लग्जरी गाड़ी बरामद की गयी। 08 जून को गौरी बाजार तिराहे पर चार पहिया वाहन से देसी शराब ले जा रहे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। 10 अगस्त को महुआरी चौराहे के पास भी भारी मात्रा में शराब बरामद की गई थी। 23 सितंबर को नगर पालिका के थरुहाडीह पास से अवैध शराब बरामद की गई। 26 अक्टूबर को भड़कुलवां चौराहे के पास लग्जरी वाहन से काफी मात्रा में शराब बरामद हुआ। इसी तरह 25 नवंबर को फ्लाईओवर ढाढा चौराहे पर जांच के दौरान भारी मात्रा में शराब पाई गयी। वहीं 6 दिसंबर को हाटा नगर के बागनाथ चौराहे के हाईवे पर वाहन चेकिंग के दौरान लग्जरी कारों में 350 शीशी शराब बरामद हुई। कोतवाल गजेंद्र राय बताते है कि जांच में पाया गया कि कई मामलों में तस्कर वाहनों पर फर्जी नंबर प्लेट लगा कर अवैध शराब की खेप ले जाने का तरीका अख्तियार कर रहे है। वैसे तस्कर कितना शातिर क्यों न हो,पुलिस उन्हें पकड़ ही लेती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें