फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह विद्यालय जाते समय हुई दुर्घटना

Fri, 06 Jul 2018 11:25 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फाजिलनगर/पटहेरवा। स्थानीय पुलिस चौकी के सामने शुक्रवार सुबह बाइक सवार शिक्षक की तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस शिक्षक के परिजनों पर तहरीर बदलवाने का दबाव बनाने लगी। इसकी जानकारी होने पर शिक्षक संघ सेवरही के लोग भड़क गए और थाने के बाहर धरना शुरू कर दिया। मामला बढ़ता देख पुलिस ने शिक्षकों को समझा-बुझाकर शांत कराया और तत्काल मामले में मुकदमा दर्ज किया। दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे पुलिस ने शिक्षक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

रामकोला कस्बे के बलुआ चौराहा निवासी संतोष कुमार (38) सेवरही ब्लॉक के मुकुंद छापर प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक थे। हमेशा की तरह शुक्रवार सुबह वह विद्यालय जा रहे थे। लगभग आठ बजे फाजिलनगर बाजार स्थित पुलिस चौकी के सामने फोरलेन पर पीछे से तेज रफ्तार में आ रही ट्रक ने उन्हें चपेट में ले लिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस शव को थाने ले गई।
थाने पर मृत शिक्षक की पत्नी संध्या देवी से तहरीर बदलकर दूसरी लिखने की बात कही गई। जिससे शिक्षक आक्रोशित हो गए और हंगामा करने लगे। शिक्षकों का कहना था कि तहरीर में से ट्रक का जिक्र हटाकर सिर्फ उसका रजिस्ट्रेशन नंबर दिए जाने की बात पुलिस तरफ से कही जा रही थी। वहां पहुंचे सेवरही प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अरविंद सिंह, मंत्री सुमंत मिश्र, ऐजुल हक, मधेश मिश्र, मृगेंद्र मिश्र, अजय कुशवाहा, धर्मेंद्र सिंह, हरेंद्र प्रसाद, अरविंद कुमार, नसरुल्लाह, अनुराग यादव, हसमुद्दीन अंसारी, उपेंद्र सिंह, ओम प्रकाश गौड़ अनिल सिंह, संजय कुमार, सुभाष प्रसाद सहित रामकोला नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि उमेश कुमार और पूर्व चेयरमैन महेंद्र प्रसाद गोंड भी धरना पर बैठ गए। इनके हस्तक्षेप पर मुकदमा दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें