फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हे के साथ मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार युवकों ने दूल्हे को पीटा
विज्ञापन

रामकोला। रगड़गंज-रामकोला मार्ग पर मंगलवार की रात बाइक सवार युवकों ने बरात जा रही कार का रोक कर दूल्हे की पिटाई की। बचाव में आए कुछ बरातियों को भी मारा पीटा। कार का शीशा भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए। पीड़ित दूल्हा थाने पहुंचा और पुलिस को मामले की जानकारी दी और फिर बरात लेकर गया।
कप्तानगंज क्षेत्र के फर्द मुंडेरा गांव निवासी सतीश राजभर की शादी मदनपुर भेडहारी गांव में तय थी। मंगलवार की रात आठ बजे के करीब वह बरात लेकर रगडगंज से होते मदनपुर भेडहारी जा रहे थे। उसी दौरान रामकोला क्षेत्र में रास्ते में दूल्हे की गाड़ी को बाइक सवार कुछ युवकों ने रोक लिया। गाड़ी रुकते ही दूल्हे को मारना-पीटना शुरू कर दिया। बचाव में पहुंचे कुछ बरातियों को भी मार पीट कर घायल कर दिया। जाते वक्त दूल्हे की कार का शीशा भी तोड़ दिया। बाद में दूल्हा रामकोला थाने पहुंचा और मामले से पुलिस को अवगत कराया। उसके बाद बारात लेकर गया। एसओ दिलीप कुमार कुमार पांडेय ने बताया की कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बैक के अंदर पकड़े गए पॉकेटमार को भीड़ ने पीटा
तरयासुजान। पूर्वांचल बैंक की सलेमगढ़ शाखा में बुधवार को ग्राहक की जेब से पैसे निकालने की कोशिश के दौरान युवक पकड़ा गया। लोगों ने पिटाई के बाद उसे पुुलिस को सौंप दिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
बुधवार को हफुआ चतुर्भुज निवासी नीरज पांडेय पूर्वांचल बैक की सलेमगढ़ शाखा में 8200 रुपये जमा करने गए थे। जमा पर्ची भर कर कतार में खडे़ थे। उसी दौरान एक युवक उनकी पॉकेट से रुपये निकालने की कोशिश की तो उन्होंने तत्काल उसे पकड़ लिया। भीड़ ने पकड़े गए युवक की पिटाई शुरू कर दी। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने किसी तरह छुड़ाया और हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। पकड़ा गया युवक बिहार का निवासी बताया गया। उसने पूर्व में बैंक शाखा पर आए ताज मुहम्मद एवं योगेंद्र ठाकुर की जेब भी काटी थी। बैंक के सीसीटीवी फुटेज में भी घटना कैद है। तरयासुजान पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई में जुटी है।
बदमाशों ने महिला ने छीना 27000 रुपये
कसया। नगर के वार्ड 15 वीरसावरकर नगर निवासी एक महिला से चाय की दुकान पर खड़े दो युवक 27000 रुपये छीनकर भाग गए। पीड़ित महिला पहले फ्लाई ओवर पुलिस चौकी पर आपबीती बताने को पहुंची, लेकिन वहां दो घंटे तक कोई पुलिस कर्मी न होने के चलते वहां से वह घर वापस लौट गई।
विज्ञापन

बुधवार को दोपहर बाद वार्ड 15 वीरसावरकर नगर निवासी गुडडू प्रसाद की पत्नी किरन देवी पुलिस चौकी के सामने संचालित पंजाब नेशनल बैंक पहुंची। जहां से 27 हजार रुपये निकालकर पर्स में रखकर वापस वहां के बगल में संचालित एक चाय की दुकान पर पहुंची। जहां कुछ समय में ही दो युवक पहुंचे और उसके हाथ से पर्स छीन लिए। आसपास के लोग अभी कुछ समझ पाते कि आगे खड़ी एक बाइक से दोनों बदमाश भाग निकले। मामले में किरन पहले यहां संचालित पुलिस चौकी पर पहुंची, लेकिन वहां कोई पुलिस कर्मी नहीं मिला,तो वह घर वापस लौटकर शाम को करीब चार बजे डायल-100 पुलिस को घटना की सूचना दी। उसके घर पहुंची डायल-100 पुलिस ने पीड़िता को थाने में तहरीर देने और केस दर्ज कराने की बात कहकर वापस लौट गई। एसओ अतुल्य कुमार पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में है लेकिन अभी तक तहरीर नहीं दी है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें