दिव्यांग पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, जेल
नेबुआ रायगंज। क्षेत्र की किशोरी से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दिव्यांग युवक को जेल भेज दिया है।
5वीं कक्षा में पढ़ने वाली किशोरी के पिता ने थाने में तहरीर दी है। उन्होंने बताया है कि घर के बकाया पैसे मांगने उनकी पुत्री बुधवार को आरोपी के घर गई तो उसे अकेली देखकर छेड़छाड़ करने लगा। सूचना पर यूपी 100 की पुलिस पहुंची और उसे थाने लेकर चली गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ व पाक्सो एक्ट सहित दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। एसओ सुनील सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज जेल भेज दिया गया है।