फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायलावस्थ्ाा में मिला सारस का बच्चा

Fri, 18 Jan 2019 11:30 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सारस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
कुबेरस्थान। सेमरा हर्दो गांव के बेलवा टोला के उत्तर खेत में सारस का बच्चा घायल हालत में मिला। गांव का ही एक व्यक्ति उसे ले आया और वन विभाग को सूचना दी। वनकर्मियों ने उसका इलाज कराया और अपने साथ लेकर चले गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर करीब दो बजे बेलवा निवासी लालजी यादव अपने खेत से घर लौट रहे थे। तभी उन्हें सारस का बच्चा घायल हाल में पड़ा मिला। वह चल नहीं पा रहा था। लालजी उसे उठाकर घर ले आए और इस बारे में वन विभाग को सूचना दी। वहां पहुंचे वन दरोगा विश्वनाथ पाल, बीट प्रभारी सूर्यभान दूबे तथा वाचर शहादत अली ने उसका इलाज कराया और अपने साथ लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें