फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में पांच श्रद्घालु घायल

Wed, 22 Nov 2017 05:33 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
accident. - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाटा (कुशीनगर)। बुधवार की सुबह फोरलेन पर सुबुधिया गांव के समीप बोलेरो और टैंपो में टक्कर हो गई। इस हादसे में टैंपो में बैठे पांच लोग घायल हो गए। खैरटवां गांव के ये लोग तरकुलहा देवी मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने सभी घायलों को हाटा सीएचसी भेजा। वहां से एक घायल को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गांव खैरटवां निवासी 22 वर्षीय करन यादव, 23 वर्षीया चांदनी, 40 वर्षीया कुसुमावती, 50 वर्षीया ज्ञांती देवी और 50 वर्षीया शांति देवी बुधवार को सुबह टेंपो रिजर्व कर तरकुलहा देवी दर्शन करने जा रहे थे। यह लोग अभी अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सुबुधिया के सामने पहुंचे थे कि सामने से आ रहे बोलेरो से टक्कर हो गई। इस हादसे में पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को हाटा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद शांति देवी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद चालक बोलेरो गाड़ी लेकर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें