फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

विकास हत्याकांडः बकाया पैसा देने के बहाने बुलाया और फिर ले ली जान

Wed, 22 Nov 2017 05:26 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हल्द्वानी
कत्ल
हल्द्वानी में बकाया पैसा देने के बहाने कातिलों ने  योजना के तहत व्यवसायी विकास अग्रवाल बुलाया और सरिया से वार करने के बाद गला कस दिया।


व्यवसायी विकास अग्रवाल की हत्या में लेनदेन की बात सामने आ रही है। माना जा रहा है कि बकाया पैसा देने के बहाने कातिलों ने योजना के तहत उन्हें बुलाया और सरिया से वार करने के बाद गला कस दिया।

पुलिस ने पूछताछ के लिए तीन लोगों को उठाया है। बुधवार को मामले का खुलासा हो सकता है। चौधरी कालोनी निवासी व्यवसायी विकास अग्रवाल मुखानी चौराहे स्थित बिजली के सामानों की दुकान से रविवार शाम साढ़े छह बजे अचानक लापता हो गए थे।


सोमवार को उनका शव भरतपुर नंबर 2 कमलुवागांजा जंगल में पड़ा मिला। खुलासे के लिए एसओजी के अलावा पुलिस की तीन टीमें काम कर रही है। एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में गठित टीमों ने मंगलवार सुबह छापा मारकर तीन संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है। गोपनीय स्थानों पर पूछताछ से स्पष्ट हो गया कि लेनदेन के चलते कातिलों ने वारदात की है।
विज्ञापन


पुलिस संदिग्धों के बयान को सत्यापित करने में लगी है। एसपी सिटी का कहना है कि घटना का बुधवार को खुलासा कर दिया जाएगा। अन्य सूत्रों से पता चला है कि कातिलों ने व्यवसायी के सिर पर सरिया जैसी वस्तु से वार किया। फिर रस्सी से गला कसा था। पुलिस को पहले किच्छा के एक ग्राहक पर शक था इसलिए उसे भी बुलाकर पूछताछ की गई।
Next
AU ऐप में पढ़ें