फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड-4 अंबेडकरनगर का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
झोपड़ियों में लगी आग से पांच गायें झुलसीं, तीन की मौत
विज्ञापन

कसया। नगर पालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड-चार अंबेडकरनगर (मदनपुर के टोला इनरहा) में मंगलवार की देर रात आग से तीन झोपड़ियां जलकर नष्ट हो गई। झोपड़ियों में बंधी पांच गायें गंभीर रूप से झुलस गईं। उनमें की मौत हो गई। अंबेडकरनगर निवासी श्रीराम तिवारी, जयराम तिवारी व अजय तिवारी ने पशुओं को मच्छरों से बचाने के लिए झोपड़ी में कूड़ा-करकट जलाया था। इससे झोपड़ी में आग लग गई। इससे श्रीराम तिवारी की दो गायें व एक बछिया जिंदा जल र्गइं। जबकि जयराम तिवारी और अजय तिवारी की एक-एक गाय गंभीर रूप से झुलस गई। आग बुझाने के दौरान जयराम तिवारी (45) भी झुलस गए हैं। उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। लेखपाल अरविंद तिवारी ने आग से हुए क्षति का जायजा लिया।

ढाई एकड़ गन्ने की फसल जली
जटहां बाजार। थाना क्षेत्र के कटाई भरपुरवा गांव के सरेह में बुधवार की दोपहर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग के कारण करीब ढाई एकड़ से ज्यादा गन्ने की फसल जलकर नष्ट हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। दोपहर करीब एक बजे रमेश दूबे के गन्ने की खेत में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते खेत में खड़ी करीब ढाई एकड़ से अधिक गन्ने की फसल जलकर नष्ट हो गई। आसपास के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी से मारपीट का आरोप
पटहेरवा। क्षेत्र के जौरा बाजार में तैनात सफाई कर्मी ने मॉर्निंग फॉलोअप पर जाते समय कुछ लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। सफाई कर्मचारी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी बिट्टू कुमार गुप्ता का आरोप है कि वह सुबह स्वच्छता फॉलोअप करने थाना क्षेत्र के गांव विशुनपुरा में जा रहे थे। अभी वह कटेया मैनुद्दीन गांव के समीप ही पहुंचे थे कि उनकी बाइक को चार अज्ञात व्यक्तियों ने रोक लिया और बिना कुछ पूछे ही उन्हें मारने पीटने लगे। इससे वह घायल होकर सड़क पर गिर गए। आरोप यह भी है कि अज्ञात हमलावरों ने उनके पास रखे तीन हजार रुपये भी निकाल लिए और धमकी देते हुए फरार हो गए। एसओ संजय मिश्र ने बताया तहरीर मिली, जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें