फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर में अष्टधातु की 11 मूर्तियां चोरी

Thu, 10 Mar 2016 11:16 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
बिरइठ गांव में अष्टधातु की मूर्तियां चोरी पर पहुंची डॉग स्क्वायड टीम और गांव के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिपरा बाजार (कुशीनगर) (ब्यूरो)। नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के बिरइठ गांव में स्थित 200 वर्ष पुराने श्रीरामजानकी मंदिर से बुधवार रात अष्टधातु की 11 मूर्तियां चोरी हो गईं।
विज्ञापन


मंदिर के पुजारी ने बृहस्पतिवार सुबह पुलिस को सूचना दी। बिरइठ गांव के श्रीरामजानकी मंदिर में श्रीराम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान, श्रीकृष्ण आदि देवी देवताओं की 11 मूर्तियां स्थापित थीं।

मंदिर के पुजारी रामेश्वर दास ने बताया कि बुधवार को विभिन्न स्थानों से छह साधु आए थे। आधी रात तक गांव के पारस यादव, मुन्ना भगत, फेंकू भगत, काशी यादव, नथुनी चौधरी आदि रोज    की तरह साधुओं से चर्चा करने के बाद अपने घर चले गए।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह जब उन्होंने मंदिर के कपाट खोले तो मूर्तियां गायब थीं। उन्होंने गांव के लोगों को चोरी की घटना बताई। बिरइठ के पूर्व ग्राम प्रधान रामप्रीत यादव ने कहा कि उन्हें मूर्तियों के निर्माण में प्रयुक्त धातु की पहचान नहीं है।

अलबत्ता तीन प्रमुख मूर्तियों की ऊंचाई लगभग डेढ़ फीट और वजन पांच किलोग्राम था, जबकि अन्य मूर्तियां छोटी और हल्की थीं। पुलिस ने डॉग स्क्वॉयड भी बुलाया, मंदिर के पीछे पश्चिम दिशा में 200 मीटर जाने के बाद कुत्ता लौट आया। जिससे कोई सुराग नहीं मिल सका। पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें