फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में पुलिस के जवान रहें सतर्क

Mon, 08 Apr 2019 12:01 AM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पुलिस लाइन में बैठक करते डीएम अनिल कुमार सिंह और एसपी राजीव नारायण मिश्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पडरौना। रविवार को पुलिस लाइन में एसपी ने विभागीय अफसरों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की। उन्होंने लोकसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस के जवानों से पूरी चौकसी बरतने और किसी भी तरह की घटना होने पर तत्काल सूचना देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


एसपी राजीव नारायण मिश्र ने दिन के 11 बजे से शुरू हुई इस अपराध समीक्षा बैठक में जनपद के विभिन्न थाने से आए पुलिसकर्मियों के साथ सैनिक सम्मेलन किया। इसमें पुलिस के जवानों के समक्ष आ रही समस्याओं से रूबरू हुए तथा उनके निस्तारण के संबंध में जानकारी दी।

लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत तैयारियों की समीक्षा की तथा आदर्श चुनाव आचार संहिता का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया। आगामी रमजान और ईद को देखते हुए विशेष रूप से सक्रियता बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने विभागीय उच्चाधिकारियों से मिले निर्देशों के बारे में भी मातहतों को बताया। इस दौरान एसपी नार्थ गौरव बंसवाल, सभी सीओ, प्रतिसार निरीक्षक, निरीक्षक रेडियो शाखा, समस्त प्रभारी निरीक्षक व एसओ तथा पुलिस के अन्य जवान मौजूद थे।
विज्ञापन


ट्रक में 21 पशुओं के साथ तीन तस्कर पकड़े गए
सलेमगढ। क्षेत्र के बहादुरपुर पुलिस चौकी के सामने घेरेबंदी कर पुलिस ने तस्करी के लिए बिहार ले जाए जा रहे 21 गोवंशीय पशुओं से भरा ट्रक पकडा। मौके से पुलिस ने तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया। चौकी प्रभारी श्रवण कुमार यादव ने बताया कि सूूचना पर घेरेबंदी करके गोवंशीय पशुओं से भरी ट्रक को पकडा गया। ट्रक की तलाशी में 21 गोवंशीय पशु बरामद हुए। जबकि पकड़े गए तस्करों की पहचान नदीम निवासी बाघर,थाना तिताबी, जनपद मुजफ्फरनगर, सदरु निवासी अमरैया,थाना हिसमा,जनपद सीतापुर, इब्रान निवासी मथान,थाना हिसमा, जनपद सीतापुर के रूप में हुई। पकड़े गए तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

एसडीएम ने हटवाया अवैध कब्जा
खड्डा। हाईकोर्ट के निर्देश पर एसडीएम दिनेश कुमार के नेतृत्व में राजस्व व पुलिस कर्मियों ने रविवार को बुलहवा गांव के टेगरहा टोले में रास्ते की जमीन पर हुए अवैध कब्जे को खाली कराया। इस दौरान तहसीलदार फरीद खां, नायब तहसीलदार अमित शेखर, कानूनगों रमेश गुप्ता, लेखपाल धीरज शुक्ला, हनुमानगंज के दरोगा महेंद्र प्रताप चौधरी, शाहनवाज खां ,सिपाही राजाराम यादव, दिनेश यादव, गिजेश गुप्ता, हरिश्चंद्र यादव, उमेश यादव, महिला सिपाही रेखा चौकीदार राजपति देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें