फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक के साथ मारपीट कर छीने हजारों रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक चालक के साथ मारपीट कर छीने हजारों रुपये
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। शनिवार को चीका के पास एक ट्रक चालक से दो अज्ञात कार सवार युवक हजारों रुपये छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। यूपी निवासी विनय कुमार ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह चीका में ट्रक ड्राईवरी का काम करता है। 6 अप्रैल को वह अपने ट्रक में रुई लोड करके पंजाब जा रहा था। जब महाबीर दल अस्पताल के नजदीक पटियाला चीका रोड पर पहुंचा तो पीछे से एक कार चालक ने उसको रुकने का ईशारा किया तो उसने ट्रक को रोक लिया। कार से दो युवक उतरकर उसके पास आए और मारपीट कर जबरदस्ती उसकी जेब से 19 हजार रुपये छीन कर भाग गए। एएसआई अजमेर सिंह ने मामला दर्ज कर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें