फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अैध शराब बनाने व बिक्री के खिलाफ चल रहे अभियान में कसया पुलिस का मिली सफलता

विज्ञापन
विज्ञापन
75 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार
विज्ञापन

गोरखपुर से बिहार ले जाई जा रही थी शराब
फोटो के साथ
अमर उजाला ब्यूरो
कसया। कच्ची शराब के धंधेबाजों के खिलाफ पुलिस ने अभियान छेड़ दिया है। मंगलवार को शराब के अड्डे पर छापेमारी कर बड़ी संख्या में भट्ठियाें को तोड़ने के बाद बुधवार को हाईवे पर जेटी बाबू तिराहे के पास से 75 पेटी अंग्रेजी शराब लदे वाहन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार का लिया। अंग्रेजी शराब गोरखपुर से बिहार ले जाई जा रही थी।
इंस्पेक्टर सुशील कुमार शुक्ला ने बताया कि सूचना के आधार पर उन्होंने टीम के साथ जेटी बाबू तिराहे पर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। उसी दौरान गोरखपुर की ओर से गुजरे पिकअप को रोक कर जांच की गई तो 75 पेटी क्रेजी रोमियो व्हिस्की (3600 शीशी), 40 लीटर कच्ची अपमिश्रित शराब, 5 किलोग्राम यूरिया, एक किलोग्राम नौसादर बरामद हुए। शराब को छिपाने के लिए भूजा के बोरों से ढका गया था। इसके साथ ही रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के सामने मुंडेरा निवासी महबूब अंसारी और इसी थाने के गांव डुमरी निवासी अरवाज अली को गिरफ्तार कर पेय पदार्थ में अपमिश्रण व आबकारी एक्ट में केस दर्ज किया गया। टीम में एसआई राम सिंह, रामलक्ष्मण सिंह, राघवेंद्र सिंह, कांस्टेबल इस्तखार अहमद, मुकेश द्विवेदी, रामजियावन शामिल रहे।
विज्ञापन


सात नामजद व 20 के खिलाफ केस, एक गिरफ्तार
कसया। मंगलवार को थाना क्षेत्र के गांव भैंसहा हेतिमपुर में अवैध रूप से धधक रही कच्ची शराब की भट्ठियों के खिलाफ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिषेक पांडेय की अगुवाई में अभियान चलाकर तोड़ा गया था। इस मामले में पुलिस ने सात नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की ओर से दबिश भी दी जा रही है, जिसमें एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

भैंसहा हेतिमपुर में मंगलवार की दोपहर बाद से कच्ची शराब के बनाने और बिक्री करने वाले कारोबारियों के खिलाफ देर शाम तक चले अभियान में पुलिस ने देवरिया के बघौचघाट निवासी नवमी और भैंसहा सदर टोला निवासी ओमप्रकाश, अच्छेलाल, पप्पू, सिकंदर, कुलदीप, रामकिशुन के अलावा 20 अज्ञात के खिलाफ पेय पदार्थ में अपमिश्रण व आबकारी एक्ट में केस दर्ज किया है। पुलिस ने नवमी को गिरफ्तार कर लिया है, शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश भी दी जा रही है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 10 किलोग्राम यूरिया, दो किलोग्राम नौसादर, 400 लीटर निर्मित कच्ची शराब, एक बिना नंबर की बाइक भी बरामद किया है। एसओ सुशील कुमार शुक्ल ने बताया कि अवैध कच्ची शराब बनाने और बिक्री करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर पूरी तरह से रोका जाएगा। इस तरह के अवैध धंधे में संलिप्त कारोबारियों की खैर नहीं है। यह कार्रवाई चलती रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें