फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल की बच्ची के साथ चचेरे भाई ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच साल की बच्ची के साथ चचेरे भाई ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन

टॉफी देने के बहाने कमरे में ले गया था
बोदरवार (कुशीनगर)। थानाक्षेत्र के एक गांव में 30 वर्षीय युवक ने पांच साल की चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर मां पहुंची तो आरोपी भाग गया। पुलिस ने बच्ची को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए कप्तानगंज सीएचसी भेजा है। पीड़ित पक्ष की तरफ से तहरीर मिलते ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि कप्तानगंज थानाक्षेत्र के एक गांव का युवक पांच साल की चचेरी बहन को टॉफी देने के बहाने कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर मां पहुंची तो दृश्य देखकर दंग रह गई। खून से लथपथ बेटी को कमरे से बाहर ले गई, तब तक आरोपी मौका देखकर भाग गया। घटना की सूचना डायल 112 को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आरोपी की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

कप्तानगंज थाने के एसओ अनिल कुमार उपाध्याय ने बताया कि तहरीर मिल गई है। घटना सोमवार दो बजे दिन की बताई जा रही है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें