फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बाइक चोरी में फंसाने के मामले में कोर्ट ने सीओ से मांगी जांच रिपोर्ट

Tue, 11 Feb 2025 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। तत्कालीन थानाध्यक्ष हनुमानगंज अजय पटेल व चौकी इंचार्ज छितौनी विनोद सिंह पर बाइक चोरी के झूठे केस में फंसाने व धन उगाही करके असली आरोपियों को छोड़ने के आरोप संबंधी मामला कोर्ट पहुंच गया। न्यायालय ने पूरे प्रकरण की जांच सीओ खड्डा को सौंपकर रिपोर्ट देने का आदेश दिया है। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के छितौनी बाजार निवासी रमेश गुप्ता ने न्यायालय से गुहार लगाई है कि हनुमानगंज के तत्कालीन थानाध्यक्ष अजय पटेल व छितौनी चौकी प्रभारी विनोद सिंह ने उसके भाई मुकेश गुप्ता को झूठे बाइक चोरी के मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवा दिया था। इस प्रकरण से जुड़े साक्ष्य भी पीड़ित ने कोर्ट को दिए थे। एसीजेएम कोर्ट ने हनुमानगंज थाने के सीओ को आदेश दिया है कि उक्त प्रकरण में प्रारंभिक जांच (बयान आदि लेकर) आख्या 20 फरवरी तक न्यायालय में प्रस्तुत करें।
विज्ञापन



क्या है मामला ?
एक सितंबर 2024 को छितौनी कस्बे में लगे डोल मेला से चार बाइक चोरी हुई थी। इस मामले में 19 सितंबर को केस दर्ज किया गया था। तत्कालीन थानाध्यक्ष अजय पटेल पूर्व के एक मामले को लेकर रमेश के भाई मुकेश गुप्ता से नाराज थे। इस वजह से साजिश करते हुए 20 सितंबर को छितौनी चौकी इंचार्ज विनोद सिंह कुछ सिपाहियों के साथ खड्डा कस्बा स्थित एक दुकान में सेल्समैन का कार्य कर रहे मुकेश को प्राइवेट कार में बिठाकर थाने पर बुलाया और छोड़ने एक एवज में एक लाख रुपये की कथित तौर पर मांग की। आरोप है कि पैसे नहीं देने पर 22 सितंबर 24 को पनियहवा रेलवे स्टेशन के पास चोरी की बाइक के साथ पकड़ने की झूठी कहानी बनाते हुए 23 सितंबर 2024 को चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें