फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जाम से जूझकर महाकुंभ से पहुंचा घर, अब मिला सुकून

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। प्रयागराज जाने वाले यात्रियों के लिए कुंभ मेला स्पेशल बसें चलाई जा रही हैं। सोमवार को पडरौना डिपो की तरफ से नौ बस महाकुंभ में भेजी गई हैं। रविवार को जिले से 13 बसें प्रयागराज गईं थी। वहां से लौटने वाले श्रद्धालुओं की मुश्किलें कम नहीं हो रही है। उनका कहना है कि महाकुंभ मेला क्षेत्र के अलावा जगह-जगह जाम मिला है। इससे जूझकर घर पहुंचा हूं। अब जाकर सूकून मिला है।
विज्ञापन

सोमवार को पडरौना बस स्टेशन से नौ बजें प्रयागराज के लिए रवाना हुई। इन सभी बसों में के लिए पर्याप्त सवारी मिली है। हालांकि, कुछ दिन पहले पर्याप्त सवारी न मिलने से एक से दो बसें ही रवाना हो पा रहीं थी। प्रयागराज से वापस आए श्रद्धालुओं का कहना है कि महाकुंभ से वापसी के दौरान प्रयागराज से बस तो आसानी से मिल जा रही है, लेकिन यात्रियों की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। कुंभ से निकलते समय मेला क्षेत्र में ही घंटों जाम से जूझना पड़ रहा है। इसके अलावा रास्ते में भी जगह-जगह जाम से परेशान होना पड़ रहा है।

0000000

प्रयागराज महाकुंभी में स्नान करने के लिए तीन दिन पहले गए थे। वहां स्नान के बाद निकले तो मेला क्षेत्र से निकलने में तीन से चार घंटे लग गए। किसी तरह बस मिली तो जगह-जगह रास्ते में जाम मिला है। करीब 12 घंटे बाद पडरौना तक पहुंच पाया हूं। जहां जाम लगा था, वहां खाने-पीने की परेशानी हुई। बस पकड़ने के लिए भी करीब 20 किलोमीटर पैदल चलना पड़ा।
विज्ञापन


- अमरनाथ पांडेय, विजयपुर।

00000000

अपने रिश्तेदारों के साथ कुंभ में स्नान करने के लिए गया था। करीब 15 किलोमीटर पैदल चलकर बस पकड़ना पड़ा है। मेला क्षेत्र से लेकर वहां बने अस्थायी बस स्टेशन के पास कई किलोमीटर तक जाम लगा था। जहां से निकलने में करीब चार घंटे लगे हैं। अब घर पहुंच गया हूं। इतना थक चुका हूं कि कम से कम दो दिन आराम करुंगा।
विज्ञापन


- दिग्विजयनाथ पांडेय, ठकरहां।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें