फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 96 जोड़े बने जीवन साथी

Tue, 04 Feb 2025 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। स्थानीय कस्बे के रामलीला मैदान में सोमवार को समाज कल्याण विभाग की ओर से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 96 जोड़ों की शादी कराई गई। विभाग की ओर से नव दंपती को गृहस्थी का सामान देकर विदा किया गया। लेकिन नवजोड़ों को शासन की ओर दिए जाने वाले उपहार सामग्री में कटौती करने और निम्न गुणवत्ता सामान दिए जाने से कुछ जोड़ो ने नाराजगी व्यक्त की। हालांकि, सामूहिक विवाह के आयोजन में शामिल जिम्मेदारों ने सहयोग राशि का झांसा दे उनको चुप करा दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में तमकुहीराज ब्लाॅक के 33, सेवरही ब्लाॅक क्षेत्र के 10, फाजिलनगर ब्लाॅक क्षेत्र के 26, दुदही ब्लाक के 19, नगर पंचायत तमकुहीराज के चार, नगर पंचायत सेवरही के दो एवं नगर पंचायत फाजिलनगर के दो सहित कुल 96 जोड़ों का विवाह संबंधित हिंदू व मुस्लिम रीति-रिवाज के साथ संपन्न कराया गया।
विज्ञापन

विवाहित जोड़ो ने जताई नाराजगी : सामूहिक विवाह योजना कुव्यवस्था का शिकार रहा। उपहार सामग्री भी तय मानक के विपरीत वितरित दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें