फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: विदेश भेजने के नाम पर दंपती ने की आठ लाख की ठगी

Sat, 28 Dec 2024 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना/कसया। विदेश में रोजगार दिलाने के नाम पर दंपती ने आठ लाख रुपये की ठगी की है। वीजा मिलने के बाद युवक को ठगी का एहसास हुआ तो उसने दंपती को फोन करने लगा, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। करीब एक महीने बाद संपर्क हुआ तो दंपती ने रुपये वापस करने का आश्वासन दिया। करीब डेढ़ माह पूर्व रुपये मांगने पर आरोपियों ने मारपीट और हत्या करने की धमकी दी है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कसया थाना क्षेत्र के अहिरौली राय गांव निवासी शहनवाज अहमद सिद्दीकी से कसया नगर के बस स्टैंड के समीप रहने वाले जहांगीर अंसारी से वर्ष 2019 में मुलाकात हुई। दोनों के बीच पारिवारिक संबंध बन गया और घर आना-जाना होने लगा। जहांगीर अंसारी ने शहनवाज के भाई सेराज को विदेश में अच्छे पैकेज पर नौकरी दिलाने की बात कही। इसके एवज में शहनवाज ने 3,53,415 रुपये बैंक खाते में बाकी रुपये नकद कई बार में कुल आठ लाख रुपये दे दिया। एक साल बीतने के बाद विदेश भेजने के लिए जब शहनवाज ने दबाव बनाया तो जहांगीर की पत्नी जमीला ने फोन कर बुलाया और विदेश की एक कंपनी का वीजा दिया। वीजा लेकर पीड़ित का भाई सेराज एक ट्रैवल एजेंसी पहुंचा और उसकी जांच कराई। यह उसे पता चला कि वीजा फर्जी है।
इसके बाद सेराज और शहनवाज जहांगीर और उसकी पत्नी को फोन करने लगे, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। करीब एक माह बाद मुलाकात होने पर दंपती ने रुपये वापस करने की बात कही। कई बार समय भी दिया, लेकिन तय समय पर रुपये वापस नहीं किए। इसको लेकर पंचायत भी हुई। आरोप है कि तय समय के अनुसार डेढ़ माह पूर्व जब शहनवाज रुपये मांगने गए तो दंपती ने मार-पीट की और पुलिस से शिकायत करने पर हत्या की धमकी दी। शहनवाज की तहरीर पर पुलिस ने जहांगीर और इसकी पत्नी जमीला पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। दंपती कई बेरोजगारों को विदेश भेजने के नाम पर ठग चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में कोतवाल गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें