फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा के प्रसार से ही बदलेगा देश: राधेश्याम 

Tue, 03 Jan 2017 11:24 PM IST
कुशीनगर/ ब्यूरो
विज्ञापन
सुकरौली में सर्व शिक्षा अभियान के अंर्तगत बच्चों को बैग और थाली देते राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंगलवार को हाटा बीआरसी व सुकरौली के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका आवासीय विद्यालय परिसर में दो कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सुकरौली के कार्यक्रम में शिक्षा केे क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षक, छात्र, सामाजिक कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। हाटा बीआरसी पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चों में मध्याह्न भोजन के लिए बर्तन वितरित किया गया।
विज्ञापन

सुकरौली में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। अपने संबोधन में मंत्री ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में लड़कियां अब लड़कों से पीछे नहीं हैं। जिले में 68 लड़कियां लेखपाल पद पर चयनित हुई हैं। हाटा में तीन हजार लड़के व दो हजार बेटियों को लैपटॉप दिया गया है।
कार्यक्रम को सुप्रिया त्रिपाठी, मनोज कुमार मिश्र, विमलेश कुमार मिश्र, डॉ. अबुलेश अंसारी आदि ने भी संबोधित किया। बीईओ अजय तिवारी ने सरकार की तरफ से स्कूलों में चलाए जा रहे कार्यक्रम की जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरिश्चंद्र मिश्रा तथा संचालन हरेकृष्ण पांडेय ने किया। इस मौके पर भृगुनाथ तिवारी, बालकृष्ण मिश्र, शिवरतन तिवारी, रमेश जायसवाल सहित कई लोग मौजूद थे।            
विज्ञापन

हाटा के जूनियर हाईस्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री राधेश्याम सिंह ने परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को मध्याह्न भोजन के लिए थाली और गिलास का वितरित किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बीईओ एसएन प्रजापति ने किया। इस दौरान मदनगोपाल पाठक, प्रेमशंकर दूबे, मृत्युंजय तिवारी, विनय यादव, रमायन चौरसिया, अमृता मिश्रा, रानी पांडेय, निशा सिंह, सुनील सिंह, संतोष सिंह, जगजीवन मिश्र, तारा देवी, सुरेंद्र सिंह, रामनिवास प्रसाद आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें