फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आयुक्त से मिले सभासद, अध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

Wed, 22 Jul 2026 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
छितौनी। नगर पंचायत छितौनी के सभासदों ने आयुक्त गोरखपुर को शिकायत पत्र देकर अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाया है। बोर्ड की बैठक में नहीं बुलाने, राजकीय धन का दुरुपयोग और राजस्व क्षति के संबंध में निष्पक्ष जांच मांग की है। आयुक्त ने डीएम को जांच का आदेश दिया है।
विज्ञापन

20 जुलाई को नगर पंचायत के 10 सभासद और उनके प्रतिनिधियों ने आयुक्त गोरखपुर अनिल ढींगरा से कहा कि नगर पंचायत में मनमाने ढंग से कार्य कराया जा रहा है। इससे अधिकतर वार्ड विकास कार्य से वंचित है। स्वजातीय, परिचित व अन्य माध्यम से नियुक्त कर्मचारियों को बिना काम के वेतन दिया जा रहा है। नगर निकाय को होने वली आय का दुरुपयोग किया गया है। इस दौरान सभासद सुनील कुमार, प्रमोद भारतीय, रुस्तम अली, छोटेलाल शर्मा, खुशबू दिन ईश्वर चंद्र कुशवाहा, सुरेंद्र मद्धेशिया, अजय कनौजिया, आलोक चौरसिया मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें