फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर में एलटी की मां और भाई समेत आठ मिले कोरोना पॉजिटिव, कुल संक्रमितों की संख्या हुई 139

Wed, 01 Jul 2020 06:47 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में बुधवार को आठ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें पूर्व में पॉजिटिव पाए गए एलटी की मां और भाई समेत आठ लोगों की सैंपल रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इन सभी को लक्ष्मीपुर के राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में बने अटैच एल-1 हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इनमें कई संक्रमित मरीजों के परिवार से हैं। इन्हें लेकर पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 137 हो गई है।

विज्ञापन


कोरोना पॉजिटिव मिले मरीजों के परिवारीजन भी अब इस खतरनाक बीमारी के संक्रमण की जद में आने लगे हैं। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में तैनात एलटी की एमएमसीएच विंग में ड्यूटी के दौरान 28 जून को सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

एलटी का इलाज अभी भी चल ही रहा है कि उनकी 52 वर्षीय मां और 18 वर्षीय भाई की सैंपल रिपोर्ट भी बुधवार को पॉजिटिव आई। ये लोग पडरौना क्षेत्र के पकड़ी बुजुर्ग गांव के निवासी हैं। इनमें एक हाटा और एक शुकरौली में संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन


इनके अलावा फाजिलनगर क्षेत्र के बटलोहिया में दो और धुनवलिया में एक व्यक्ति की सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हाटा क्षेत्र के जुड़वनिया में भी एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। इन छह मरीजों को लेकर जिले में कुल पॉजिटिव केस की संख्या 137 हो गई है।

डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने बताया कि जिला अस्पताल के एलटी की मां और भाई समेत छह कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। उन्हें इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया है। प्रभावित गांवों में संक्रमण से बचाव के लिए सफाई और सैनिटाइज सहित सभी जरूरी उपाय किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें