फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कृष्ण जन्माष्टमी में तेज डीजे बजाने से रोकने पर विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कसया के शहीद भगत सिंह नगर में कृष्ण जन्माष्टमी के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने से रोकना एक परिवार को भारी पड़ गया। आरोप है कि डीजे की आवाज कम करने के लिए कहने पर कुछ लोगों ने महिला और उसकी बेटी से गाली-गलौज की। शोर सुनकर पहुंचे महिला के पति के साथ भी मारपीट की गई। आरोपियों में से एक ने लोहे की रॉड से उसके सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई।
विज्ञापन

पीड़ित मुनेब शर्मा निवासी शहीद भगत सिंह नगर, वार्ड नंबर-20 ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मोहल्ले के लोगों की ओर से ब्रह्मस्थान पर भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा रखी गई थी। वहां डीजे साउंड तेज आवाज में बजाया जा रहा था। बीते सात सितंबर की शाम करीब 6:30 बजे उनकी पत्नी बिंदु देवी और बेटी शिल्पी डीजे की आवाज कम करने के लिए वहां पहुंचीं। वहां मौजूद किक्की विश्वकर्मा, सन्नी विश्वकर्मा, निखिल शर्मा और विजयमति देवी ने महिला और उसकी बेटी को अपशब्द बोलने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने दोनों के साथ मारपीट की। शोर सुनकर मुनेब शर्मा मौके पर पहुंचे तो लात-मुक्कों से पीटा गया। थानाध्यक्ष इत्यानंद पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें