फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एजेंसियों पर उपभोक्ता परेशान...बिचौलिए 1800 में बेच रहे सिलिंडर

विज्ञापन
मेंहदावल में गैस के लिए जुटे लोग। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
संतकबीरनगर/महुली। रसोई गैस की परेशानी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की भीड़ कम नहीं हो रही है। उपभोक्ता सुबह से शाम तक गैस सिलिंडर पाने के लिए जमे रहते हैं। इसके बाद भी उन्हें समय से गैस उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

वहीं गोदाम पर बिचौलिए हावी हैं। आलम यह है कि 975 रुपये का सिलिंडर 1500 से 1800 रुपये में बेचा जा रहा है। इसका दुकानदार कामर्शियल की जगह प्रयोग कर रहे हैं। महुली में मुकुंदपुर स्थित गैस एजेंसी पर भोर से ही लाइन में खड़े पड़रहा निवासी विपिन कुमार ने बताया 10 दिन पहले उनका गैस सिलिंडर बुक हुआ था। तब से आज तक उन्हें कोई न कोई कमी बताकर दौड़ाया जा रहा है, जिससे उन्हें गैस नहीं मिल पाई।
इसी तरह तरयापार निवासी श्याम रथी सकरैचा निवासी सुनील दिकतौली निवासी गुजराती ने बताया कि तीन दिन से गैस एजेंसी का चक्कर लगा रहे हैं, सिलिंडर बुक होने के बाद भी उन्हें नहीं मिल पा रहा है। सुबह शाम आने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

कडसरा निवासी रामाज्ञा ने बताया कि दो दिन से गैस पाने के लिए सुबह शाम एजेंसी का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें वैध ओटीपी नहीं दे पाने से सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। गैस गोदाम हरिहरपुर पर सुबह 8:00 बजे से ही लोगों की लंबी लाइन लग जा रही है। उपभोक्ता अपने बारी का इंतजार करते है।
हरिहरपुर एजेंसी संचालक वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि जिस उपभोक्ता की बुकिंग नियमानुसार हो रही है उनको तत्काल गैस सिलिंडर मुहैया कराया जा रहा है। कुछ उपभोक्ता बिना पासबुक और बिना ओटीपी के भी लाइन में लग जाते हैं, जिससे सामान्य उपभोक्ताओं को परेशानी होती हैं। उन्होंने बताया कि यहां पर सिलिंडर की कमी नहीं है।
-

मेंहदावल में भी कम नहीं हो रही भीड़
मेंहदावल। नगर क्षेत्र में स्थित गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं की भीड़ कम नहीं हो रही है। प्रतिदिन गैस सिलिंडर की आपूर्ति आ रही है वितरण भी हो रहा है, लेकिन भीड़ कम होने की जगह बढ़ रही है, जिससे गैस एजेंसी के कर्मचारी व उपभोक्ता दोनों परेशान हो रहे हैं आए दिन नोकझोंक भी हो रहा है।
मेंहदावल नगर पंचायत में स्थित शिवांशु गैस सर्विस पर गैस उपभोक्ताओं की लगातार भीड़ बढ़ रही है। गैस सिलिंडर की आपूर्ति डिपो से प्रतिदिन एजेंसी पर हो रहा है। कर्मचारी वितरण भी उपभोक्ताओं के बीच गैस सिलिंडर का कर रहे हैं। प्रशासन भी समय-समय पर मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले लेता है, लेकिन हालात सुधर नहीं रहे हैं।
कर्मचारियों के अनुसार लगभग 45000 उपभोक्ता इस गैस एजेंसी से जुड़े हैं। लगभग 2000 लोगों की बुकिंग प्रतिदिन ऑनलाइन हो रही है, लेकिन आपूर्ति प्रतिदिन 2000 गैस सिलेंडरों का नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

मेंहदावल में गैस के लिए जुटे लोग। संवाद- फोटो : samvad

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें