फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दो माह का 6100 रुपये बिजली बिल, उपभोक्ता परेशान

Wed, 26 Nov 2025 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगुआ बाजार। विद्युत उपकेंद्र तमकुहीराज के गंगुआ मठिया गांव निवासी एक व्यक्ति का मीटर बिल दो माह में 6,100 रुपये आया है। उपभोक्ता इस बिल को सही कराने के लिए बीते एक माह से विद्युत उपकेंद्र के अधिकारियों के कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के गंगुआ मठिया गांव निवासी ईश मोहम्मद को दो माह का बिजली बिल 6,100 रुपये आया। उनके मोबाइल पर बिल जमा करने की जानकारी मिले तो वे आवाक रह गए। परेशान ईश मोहम्मद गड़बड़ बिजली बिल को सही कराने के लिए बीते करीब एक माह से बिजली निगम के अधिकारियों के कार्यालय का चक्कर लगा रहा हैं।
इस संबंध में विद्युत उपकेंद्र तमकुहीराज के जेई सत्यम गोंड ने बताया कि इसकी जानकारी उन्हें एक दो दिन पहले हुई है। जल्द ही उपभोक्ता का बिजली बिल में सुधार करा सही बिल उपलब्ध करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें