सपहा। प्रत्येक मतदाता के घर जाकर सही जानकारी भरवाएं, जिससे त्रुटि रहित और एक पारदर्शी मतदाता सूची तैयार की जा सके। यह निर्देश निर्वाचन आयोग के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के कार्यों की हकीकत जांचने निकले एसडीएम कसया डॉ. संतराज सिंह बघेल ने बूथों पर पहुंचकर बीएलओ से कही।
एसडीएम कसया मंगलवार को कसया तहसील क्षेत्र के सपहा और लक्ष्मीपुर में बूथ संख्या 315, 316, 317 सहित कई बूथों का निरीक्षण कर बीएलओ के कार्यों का निरीक्षण कर निर्देश दिए। एसडीएम कसया ने बूथों पर पहुंच कर अब तक फार्म वितरण, फार्म भरने, फार्म के अपलोड किए जाने के साथ ही आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी की। उन्होंने बूथ पर मौजूद बीएलओ व मतदाताओं को एसआईआर के महत्व के बारे में बताया। कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना अनिवार्य है।