पडरौना सुभाष चौक पर बिजली बढ़ोतरी को लेकर प्रदर्शन करते उपभोक्ता।स्रोत-सोशल मीडिया
पडरौना। भारतीय एकीकरण व्यापर मंडल की तरफ से शुक्रवार को शहर के सुभाष चौक पर विरोध प्रदर्शन किया गया। इसमें व्यापारी समेत बिजली उपभोक्ताओं ने बिजली का सरचार्ज बढ़ने पर नाराजगी जताते हुए बढ़ोतरी वापस लेने की मांग की।
संगठन के नगर उपाध्यक्ष मनोज मोदनवाल ने कहा कि यूपी पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने अब तक का सबसे ज्यादा फ्यूल सरचार्ज बढ़ाया है। उपभोक्ताओं को प्रति 100 रुपये के बिजली बिल पर 10 रुपये अतिरिक्त धनराशि चुकाना होगा। निगम जून का बिजली बिल नए दर से देखी। फ्यूल सरचार्ज के नाम पर अचानक इतनी अधिक बढ़ोत्तरी अव्यवहारिक है। बिजली दर में बढ़ोत्तरी होने मंगाई बढ़ेगी, जिसका बोझ सामान्य लोगों पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान, दिल्ली, बिहार समेत अन्य कई प्रदेश लोगों को फ्री बिजली मिल रही है। अखिर इन प्रदेशों में बिजली फ्री कैस है। उन्होंने फ्यूल सरचार्ज के नाम पर हुई बिजली बिल की बढ़ोत्तरी सरकार से वापस लेने की मांग की।
इस दौरान विजय सिंह, विरेंद्र तिवारी, अजय गुप्ता, पंकज कुमार, अनुराग, मोदनवाल, पिंटू वर्मा, संदीप यादव, विनोद, अमित, प्रहलाद, सौरभ संजय, प्रिंस आदि मौजूद रहे।