फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बेतिया एस्टेट की जमीन पर फिर शुरू हुआ निर्माण

Sun, 15 Dec 2024 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मथौली। बेतिया एस्टेट की जमीन मथौली नगर पंचायत के चेंडा देवी मंदिर परिसर में करीब 74 डिस्मिल जमीन है। इस पर नगर पंचायत की ओर से भवन का निर्माण और सुंदरीकरण का कार्य चल रहा था। इसकी जानकारी होने पर बेतिया स्टेशन से आए लोगों ने हाटा तहसील प्रशासन से मिलकर निर्माण कार्य को रोकवा दिया था, लेकिन फिर से निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इससे तहसील प्रशासन अंजान है।
विज्ञापन

बिहार सरकार के निर्देश पर एक सितंबर को बिहार के उप सचिव संजीव कुमार ने हाटा के तहसीलदार नरेंद्र राम के साथ बिहार के बेतिया की जमीन का स्थलीय जांच कर चिह्नित किया था। नवसृजित नगर पंचायत मथौली के वार्ड नंबर 11 सुभाष चंद्र बोस नगर स्थित माता चेंडा देवी मंदिर परिसर में हर रोज नगर सहित आसपास के गांव के लोगों का दर्शन व पूजा सहित मांगलिक कार्यक्रम यहां पर होता है।
इसी को देखते हुए नगर पंचायत प्रशासन ने करीब 98 लाख रुपये की लागत से धर्मशाला, भवन, शौचालय, बैठने के लिए कुर्सी पेड़ पौधे लगा का निर्माण कार्य कराकर मंदिर को पर्यटक के रूप में विकसित कर रहा है। बिहार सरकार से बिना एनओसी लिए मंदिर परिसर में नगर पंचायत मथौली की ओर से भवन निर्माण कराया कराया जा रहा है।
विज्ञापन

इस संबंध में हाटा के तहसीलदार नरेंद्र राम ने बताया की निर्माण कार्य को रोेका गया था। पुन: निर्माण कार्य शुरू होने की जानकारी नहीं है। उसको दिखवाता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें