फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मणिपुरम में आरसीसी सड़क और नाली का निर्माण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। नगरपालिका के वार्ड नंबर 17 मणिपुरम में 35 लाख रुपये की लागत से आरसीसी सड़क और नाली का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण पूरा होने के बाद वार्ड के करीब एक हजार लोगों को बारिश में जलभराव, कीचड़ और खराब रास्तों से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

मणिपुरम में बारिश के दौरान रास्तों पर पानी एकत्र होने से लोगों की परेशानी बढ़ जाती थी। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से कई स्थानों पर पानी भरा रहता था। सड़क पर कीचड़ से राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को दिक्कत होती थी। नगरपालिका ने आरसीसी सड़क के साथ नाली निर्माण की योजना स्वीकृत की। नाली बनने से घरों और आसपास के हिस्सों से निकलने वाले पानी की निकासी व्यवस्थित हो सकेगी।
वहीं आरसीसी सड़क बनने से उबड़-खाबड़ रास्ते की समस्या दूर होगी और लोगों का आवागमन सुगम होगा। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि सड़क और नाली का निर्माण एक साथ होने से बारिश के दिनों में काफी राहत मिलेगी। इस संबंध में ईओ अंकिता शुक्ला ने बताया कि वार्ड के लोगों की मांग पर 35 लाख रुपये की लागत से आरसीसी सड़क और नाली का निर्माण कराया जा रहा है। सितंबर के अंत तक निर्माण कार्य पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें