फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नकटहा मिश्र-गांधी ग्राम सड़क का निर्माण शुरू

Fri, 05 Dec 2025 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। फाजिलनगर क्षेत्र की खराब सड़क का मामला विधानसभा में उठने के बाद सड़क का निर्माण शुरू हो गया है। इलाके के नकटहा मिश्र से मुख्य बाजार गांधी ग्राम चौराहा तक एक किमी दूरी को जोड़ने वाली सड़क की स्थिति खराब थी। जिस पर बरसात के दिनों में चल पाना मुश्किल हो जाता था।
विज्ञापन

गांव के ही नीलेश मिश्रा ने विधानसभा में याचिका के माध्यम से सड़क निर्माण कराए जाने हेतु आग्रह किया। रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड ने उक्त प्रस्ताव को सदन के पटल पर रखा था। विनय प्रकाश गोंड याचिका कमेटी के पिछले वर्ष सदस्य थे।
उसके बाद विधानसभा अध्यक्ष की अध्यक्षता में याचिका कमेटी की बैठक हुई, जिसमें इस सड़क का निर्माण कराने के लिए अध्यक्ष ने आदेश किया। सड़क का टेंडर होने के बाद सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ हो गया है। इस पहल के बाद गांव के लोगों को समस्या से निजात मिलने के साथ उनके अंदरखुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें