फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जोकवा-छहूं मार्ग का निर्माण शुरू

Sun, 09 Feb 2025 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुर्कपट्टी। जोकवा-छहूं मार्ग का निर्माण कार्य काफी इंतजार के बाद शुरू हो गया है। एफडीआर तकनीक से बन रही इस सड़क की चौड़ाई भी बढ़ाई जाएगी। इसका निर्माण कार्य पर करीब नौ करोड़ रुपये खर्च होंगे। निर्माण कार्य शुरू होने पर क्षेत्र के लोगों में प्रसन्नता है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग 28 स्थित जोकवा से निकली यह सड़क छहूं के पास कसया-तुर्कपट्टी मार्ग को जोड़ती है। इसकी कुल लंबाई करीब नौ किलोमीटर है। तमकुही और फाजिलनगर ब्लाॅक के विभिन्न गांव को जोड़ने वाली इस सड़क की चौड़ाई पहले करीब तीन मीटर थी, लेकिन अब इसकी चौड़ाई बढ़ाकर पांच मीटर कर दी जाएगी। समय पर मरम्मत के अभाव में यह सड़क काफी समय से बदहाल पड़ी थी। सड़क पर जगह-जगह बने बड़े गड्ढों में राहगीर गिरकर चोटिल हो जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें