फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: घर में घुसे व्यक्ति को बनाया बंधक, पुलिस को सौंपा

Tue, 10 Mar 2026 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के जंगल सिंघा पट्टी गांव में रविवार की देर रात घर में घुसे व्यक्ति को युवकों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों ने उसे पूरी रात कमरे में बंद रखा और सोमवार की सुबह पुलिस को सौंप दिया। इस मामले में कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन


रविवार रात करीब 11 बजे गांव का एक व्यक्ति एक घर में घुस गया। उसी दौरान नाच देखकर लौट रहे कुछ युवकों ने देख लिया। युवकों ने शोर मचाकर ग्रामीणों को बुला लिया और घर को चारों तरफ से घेर लिया। उसको को एक कमरे में बंद कर पूरी रात घर के बाहर पहरा देते रहे। सोमवार की सुबह करीब छह बजे डायल 112 को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस व्यक्ति को अपने साथ लेकर कोतवाली चली गई। पुलिस का कहना है कि इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें