फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सुस्त गति से हो रहा बस स्टैंड का निर्माण, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

विज्ञापन
विज्ञापन
-सड़क किनारे धूप में खड़े होकर बसों का इंतजार करते हैं यात्री
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। तमकुहीरोड में सरकारी बस अड्डे के निर्माण की स्वीकृति पहले ही मिल चुकी है, लेकिन अभी तक उसका निर्माण पूरा नहीं हुआ है। इसके चलते परिवहन निगम की बसें सड़कों पर ही खड़ी होती हैं। यात्रियों को सड़कों के किनारे ही खड़े होकर बुनियादी सुविधाओं के अभाव में बसों का इंतजार करना पड़ता है।
लोगों का कहना है कि जब तक बस अड्डे का निर्माण और वहां से बसों का संचालन शुरू नहीं हो जाता, तब तक इस समस्या से निजात मिलना मुश्किल है। तमकुहीरोड में रोडवेज बस अड्डे की समस्या से निजात को लेकर क्षेत्रीय विधायक के प्रयास से पिछले साल शिवशक्ति नगर में सरकारी भूमि का अधिग्रहण किया गया। चार अप्रैल 2023 को प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बस अड्डे की आधारशिला रखी।
विज्ञापन

इससे क्षेत्रीय लोगों को उम्मीद थी कि बस अड्डे का निर्माण होने से परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ हो जाएगी, जिसका लाभ यात्रियों को मिलने लगेगा। बस अड्डे का निर्माण भी शुरू हो गया, लेकिन अभी तक सिर्फ एक कमरा ही बन सका है, और पेयजल तथा शौचालय निर्माण का कार्य चल रहा है। इसके कारण कस्बे में पहले की तरह आज भी कुछ बसें मालगोदाम चौक पर तो कुछ बसें पुरानी बाजार के दुर्गा मंदिर के पास सड़कों के किनारे खड़ी होती हैं। जहां छांव, पेयजल सहित अन्य यात्री सुविधा का कोई इंतजाम नहीं है। इसमें सबसे ज्यादा परेशानी अधिक दूरी तय कर गांवों से आए यात्रियों को होती है।
चेयरमैन प्रतिनिधि त्रिभुवन जायसवाल का कहना है कि पूर्ववर्ती सरकारों ने इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया। बस अड्डे का निर्माण कार्य जारी है। क्षेत्र के लोगों को बहुत जल्द सरकारी बस अड्डे की सौगात मिल जाएगी। वहीं कस्बे के लोगों का कहना है कि जब तक बस अड्डे के निर्माण के साथ बसों का संचालन शुरू नहीं हो जाता है, तब तक इस समस्या से निजात मिलना मुश्किल है।
विज्ञापन

-
बस अड्डे का निर्माण शुरू हुआ है। कार्य में तेजी लाने के लिए ठेकेदार को पत्र लिखा गया है। बस स्टैंड निर्माण होने के बाद यहां से लंबी दूरी की बसें भी चलाई जाएगी।



-राकेश कुमार, एआरएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें