फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मेडिकल कॉलेज में पेट दर्द और उल्टी के बढ़े रोगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम में बदलाव के चलते हो रही दिक्कत, सभी वार्ड फुल
विज्ञापन

-डॉक्टर गले में दर्द के लक्षण पूछने के बाद थायरायड की जांच लिख रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। मौसम में बदलाव के चलते मंगलवार मेडिकल कॉलेज की ओपीडी और इमरजेंसी में मरीजों की संख्या 900 से अधिक रही। इसमें 320 लोगों को पेट, गले में दर्द और उल्टी की शिकायत रही। डॉक्टर गले में दर्द के लक्षण पूछने के बाद थायरायड की जांच लिख रहे थे। मेडिकल कॉलेज में यह जांच नहीं होने से मरीजों को निजी लैब में जांच कराने के लिए जाना पड़ रहा है। करीब 172 मरीजों के पेट में अधिक दर्द होने के कारण उन्हें भर्ती करना पड़ा।
उमसभरी गर्मी और तेज धूप का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में पहुंचे मरीजों में सर्वाधिक पेट और गले में दर्द की समस्या थी। उल्टी और पेट दर्द के मरीज तो पहले से आ रहे हैं, लेकिन चार दिनों से गले में दर्द वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। मंगलवार को 72 मरीज ओपीडी में ऐसे आए, जिनके गले में दर्द था। डॉक्टर ने थायरायड की जांच कराने के लिए पर्ची लिखी। डॉक्टरों का कहना है कि गले में दर्द वाले जो मरीज लक्षण बता रहे हैं। वह थायरायड का है। सतर्कता के तौर पर जांच करा ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि जांच रिपोर्ट में थायरायड नहीं निकल रहा है। 40 से अधिक उम्र वाले मरीजों की जांच में थायरायड निकल रहा है। मौसम में बदलाव और फ्रिज का ठंडा पानी के सेवन के चलते गले में ऐसी दिक्कतें आ रही हैं। वहीं इमरजेंसी में इस तरह के मरीजों की संख्या बढ़ी है। मेडिकल कॉलेज में थायरायड की जांच नहीं होने के कारण लेागों को जेब ढिली करनी पड़ रही है। एमडी डॉ. दीन मोहम्मद ने बताया कि मौसम में बदलाव और ठंडे पानी का सेवन करने से लोगों के गले में दिक्कतें बढ़ गई हैं। लक्षण के आधार पर सतर्कता के तौर पर थायरायड की जांच करा ली जा रही है। अधिक पेट दर्द वाले मरीजों को भर्ती करना पड़ रहा है। बाकी मरीजों को दवा देने के बाद धूप और लू से बचाव का सलाह देकर घर भेज दिया जा रहा है। 40 से अधिक उम्र पार कर चुके मरीजों की जांच में थायरायड की समस्या आ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें