दुदही। स्थानीय बिजली घर के अंतर्गत विभिन्न गांवों में बिजली बिल बकाया को लेकर पूर्व में 13 लोगों का कनेक्शन काटा गया था। बाद में वह कटिया कनेक्शन जोड़ कर बिजली जला रहे थे। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
बकाये में कटी लाइनों का बुधवार को निरीक्षण किया गया। कुल 39 उपभोक्ताओं की रिचेकिंग में 13 उपभोक्ता आठ लाख 21 हजार 257 रुपये के बकाए में कटी लाइनों को बिना विद्युत बिल जमा किए कटिया लगाकर चलाते पाए गए। इनके खिलाफ विद्युत चोरी निवारक थाना रामकोला में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
अवर अभियंता सर्वेश दुबे ने बताया कि विशुनपुरा फीडर के गौरी जगदीश और बरवापट्टी फीडर के दसहवा में 10,000 से अधिक विद्युत बिल बकाया रखने वाले 39 उपभोक्ताओं की लाइन कटवा दी गई थी। इसमें से 13 लोग बिल जमा किए बिना ही कटिया लगाकर बिजली का उपयोग करते पाए गए। इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी गई हैं। टीम में रामकुमार शर्मा, अवधेश पाल, राजकिशोर दुबे, चांदबली, जवाहर कुशवाहा आदि शामिल रहे।