फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाय-पकौड़ा बेचकर कांग्रेसियों ने जताया विरोध

Mon, 22 Jan 2018 12:17 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
चाय बेचते कांग्रेसी। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
पडरौना। रविवार को यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नगर में विरोध प्रदर्शन किया। उसके बाद इन कार्यकर्ताओं ने नगर के सुभाष चौक पर चाय-पकौड़े बेचा। इन युवा नेताओं ने भाजपा सरकार पर युवा वर्ग को रोजगार के नाम पर छलने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन


सुबह करीब 10 बजे यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता मजदूर कांग्रेस के प्रदेश सचिव कृष्ण प्रताप सिंह की अगुवाई में नारेबाजी करते हुए पडरौना नगर के सुभाष चौक पर पहुंचे। इन कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कृष्ण प्रताप सिंह उर्फ चंदन ने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार देने में पूरी तरह नाकाम रही है। देश के युवा रोजगार नहीं मिलने के कारण दर-दर भटक रहे हैं। ऐसे में एक टीवी चैनल के साक्षात्कार में सभी युवा रोजगार कर रहे हैं, इस तरह का प्रधानमंत्री का यह बयान निंदनीय है। 
उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यूपी अधीनस्त चयन सेवा, उच्च शिक्षा चयन आयोग और माध्यमिक शिक्षा चयन आयोग का गठन नहीं होना युवाओं को रोजगार के अवसर पर लगाम के समान है। उपस्थित युवा कार्यकर्ताओं को जहीरुद्दीन अंसारी, परवेज आलम, उपेंद्र प्रताप सिंह, अनीस अंसारी, औरंगजेब शाह, रवि जायसवाल आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन


इस दौरान अंकित मिश्र, अखलाक खान, मनीष तिवारी, मासूम रजा, अमित श्रीवास्तव, डॉ. सूर्य प्रकाश श्रीवास्तव, सुनील कुशवाहा, शशि श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें