फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: छात्रों के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला कैंडल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। छात्रों से जुड़े मुद्दों और उन पर कथित दमन के विरोध में शनिवार की शाम जिला कांग्रेस कमेटी की तरफ से शहर में कैंडल मार्च निकाला गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रविंद्र विश्वकर्मा राधे की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने दीवानी न्यायालय के पास से शहर में कैंडल मार्च निकाला। कार्यकर्ता मोमबत्तियाें के साथ सरकार विरोधी नारे बोलते हुए गांधी चौक पहुंचे। वहां कांग्रेस नेताओं ने छात्रों के हितों की रक्षा और उनसे जुड़े मुद्दों के समाधान की मांग करते हुए कहा कि युवाओं की आवाज को दबाने का प्रयास लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है।
विज्ञापन

इस दौरान महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष वृंदा प्रजापति, जितेंद्र पटेल, अमृत नंदन कश्यप, डॉ. मकसूदन कुशवाहा, डॉ. राघवेंद्र सिंह पटेल, जय सिंह गोविंद राव, स्वामीनाथ यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें