फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी के विरोध कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
तरयासुजान। सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लेकर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तरयासुजान थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि अहिरौलीदान एक व्यक्ति अपने फेसबुक अकाउंट से राहुल गांधी के डीएनए को लेकर अशोभनीय और अपमानजनक टिप्पणी की। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि पोस्ट में हिंदू, पारसी, मुस्लिम और ब्रिटिश जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए विभिन्न धर्मों एवं समुदायों के बीच वैमनस्य और द्वेष फैलाने का प्रयास किया गया। कार्यकर्ताओं ने तहरीर में कहा है कि कथित पोस्ट सार्वजनिक रूप से साझा की गई, जिससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने की आशंका है।
उनका आरोप है कि आरोपी की ओर से इस तरह की आपत्तिजनक पोस्ट लगातार प्रसारित की जा रही हैं, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। मामले को लेकर मुन्ना यादव, विशाल, जितेंद्र कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद इदरीश अंसारी, डॉ. जेबी सिंह, मुन्ना सिंह, मंडल अध्यक्ष नाजिर हुसैन, करनतर अंसारी, जावेद अंसारी, भूपेंद्र सिंह समेत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र सौंपा। उन्होंने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। तरयासुजान के प्रभारी निरीक्षक नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें