फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कांग्रेस ने सरकार को बताया जनविरोधी

Sun, 07 Jun 2026 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
जीरो बाजार में जन आक्रोश रैली को संबोधित करते कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार
विज्ञापन
तमकुहीरोड। प्रदेश व केंद्र की सरकार किसान, नौजवान व व्यापारी विरोधी है। इस सरकार में युवाओं का भविष्य सुरक्षित नहीं है। किसानों की हालत बदतर होती जा रही है। आने वाले समय में अमेरिका से किया गया ट्रेड डील किसानों की कमर तोड़ देगा। व्यापारी समाज जीएसटी के बोझ तले दब चुका है। महंगाई चरम सीमा पर है।
विज्ञापन

ये बातें कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू ने कहीं। वे शनिवार की शाम जीरो बाजार में आयोजित जन आक्रोश रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों से आज देश भीषण मंदी के दौर से गुजर रहा है।
भाजपा सरकार के प्रति देश के सभी वर्गो में गुस्सा है। रैली को पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज सिंह पटेल, जिला पंचायत सदस्य शर्मा यादव, डॉ. प्रभु गुप्ता, जेबी सिंह, देवतानंद यादव, अमन सिंह, ब्यास कुशवाहा, मनोज गुप्ता आदि ने संबोधित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान रंजन कुशवाहा, आसिफ अली, सुभाष यादव, सोनू पटेल, शारदा यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें